बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं एआरपी को जनपद स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु जनपद से 46 शिक्षक व 5 एआरपी का चयन किया गया है। चयनित सूची में फतेहगंज पश्चिमी के तीन शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं उन्हें बधाई का सिलसिला जारी है। चयनित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय माधौपुर के प्रधानाध्यापक परम कृष्णपाल, प्राथमिक विद्यालय बादशाह नगर के प्रधानाध्यापक योगेश गंगवार और मॉडल प्राइमरी स्कूल फतेहगंज प्रथम की सहायक अध्यापिका संगीता सिंह है। इन सभी शिक्षकों ने विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुधारने के साथ – साथ शैक्षिक परिवेश को सुधारने का कार्य किया गया है। स्मार्ट क्लास संचालन में विशेष महारत हासिल है। स्मार्ट क्लास द्वारा रुचिकर शिक्षा दी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी बविता सिंह ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।।
बरेली से कपिल यादव