तीन दिवसीय कथा के लिए निकली कलश यात्रा

चंदौली – कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय कथा का आगाज मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। सुबह गाजे-बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हो कर काली माता मंदिर, शंकर जी, मकतूल भवानी, डीह बाबा व अन्य मंदिरों से होते हुए पुनः मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में जाकर स्थापित हो गया।
मानस प्रचार समिति बरहनी के द्वारा मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन 26,27 व 28 को किया जा रहा है। उक्त कथा सायं 7:00 बजे से प्रारंभ होगा 10:00 बजे तक अनवरत जारी रहेगा।उपस्थित जनों को बिक्रमगंज(रोहतास) बिहार से पधारे संकीर्तन मानस सम्राट विनोद पाठक द्वारा संगीतमय कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा से पूर्व मंगलवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में में सर पर गागर लिए मन में आस्था का सागर समेटे सैकड़ों महिलाएं किशोरियों व गांव के बड़े बुजुर्ग व बच्चे सम्मिलित। कलश स्थापना के बाद उपस्थित जनों को प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान श्री कृष्णानंद त्रिपाठी,बसंत सिंह, संजीव त्रिपाठी, रणजीत त्रिपाठी, माधुरी सिंह, वंदना मांडवी, किरण, संगीता, श्वेता सिंह पिंकी सिंह, ग्राम प्रधान उषा देवी, अनन्या सिंह, जूही सिंह, नेहा सिंह, विद्या देवी, कंचन त्रिपाठी, अंशिका, मुस्कान, शिवांगी, खुशी रुचि श्रीवास्तव, शीतल, अर्चना, सत्या त्रिपाठी, आकांक्षा, लल्ली, सोनी सहित तमाम महिलाएं व पुरुष सम्मिलित रहे।

सुनील विश्राम के साथ अंजनी सिंह -कंदवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *