तीन तहसीलों से नही मिले गोशाला के प्रस्ताव, डीएम ने जताई नाराजगी

बरेली। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक मे तीन तहसीलों सदर, नवाबगंज और बहेड़ी मे अब तक गोशाला बनाने के प्रस्ताव लंबित है। इस पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने ऐतराज जताया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम को गोशाला के प्रस्ताव को फाइनल कर भेजने के निर्देश दिए। वही राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर सभी एसडीएम को अलर्ट किया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें पेडिंग होने पर ऐतराज जताया। तहसीलों में पेट्रोल पंपों की लंबित एनओसी तुरंत निस्तारित करने को कहा। मीटिंग में एडीएम फाइनेंस संतोष बहादुर सिंह समेत सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *