तीन को विश्वकल्याण की कामना हेतु पित्र पक्ष में ब्राह्मण भोज व विशेष प्रार्थना

बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महानगर मे तीन अक्टूबर को आनंद आश्रम परिसर में विश्व कल्याण की कामना को पितृ पक्ष में एक विशाल ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसके संबंध में शुक्रवार को रोटरी भवन के सभागार में संयोजक सुरेंद्र कुमार मिश्रा और अमृतदास खादी ने बताया कि पहली बार बरेली में पितृ पक्ष विशाल ब्राह्मण भोज का आयोजन हो रहा है। जो विश्व कल्याण की कामना के लिए किया जा रहा है। जिसमें कई हजार ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में मंदिर पुजारियों का सम्मान होगा। श्राद्धपक्ष मे ब्राह्मण भोज की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए पंडित सुशील पाठक ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने से पितरों की तृप्ति होती है। यह बहुत ही पुनीत कार्य है। प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर अमृतदास खादी, लवलेश पाठक, गोबिंद किशोर मिश्रा, हरीश, कुमुद शर्मा, विवेक मिश्रा आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *