बहेड़ी, बरेली। उत्तराखंड एसटीएफ ने बहेड़ी के एक युवक को एक किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ने का दावा किया है। उत्तराखंड पुलिस ने इस हेरोइन को उत्तराखंड में खपाने की नियत से लाने की बात कही है। पुलिस ने पकड़ी गई हेरोइन की क़ीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मे तीन करोड़ से ऊपर बताई है। आपको बताते है कि एसटीएफ ने बहेड़ी से सटे उत्तराखंड के किच्छा कस्बे की पुलिस को साथ लेकर बहेड़ी के एक युवक को उठा लिया। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक पकडे गए युवक के पास एक किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद हुई। पकड़ा गया युवक इसको हल्द्वानी के आस पास नशे के धंधेबाज़ों को सप्लाई करने की फिराक में था और उनके जरिए यह उत्तराखंड के युवकों को नशे के लिए उपलब्ध कराई जाती। पुलिस ने पकडे गए युवक का नाम शहनवाज उर्फ मामू बताया है और इसे कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर का रहने वाला बताया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने शहनवाज से नशे की तस्करी करने वाले गैंग को लेकर काफी सख्ती से पूछताछ की है और बताया जा रहा है कि उसे काफी अहम क्लू मिले है।।
बरेली से कपिल यादव
