बरेली/फतेहगंज पश्चिमी।।शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। जिसके संबंध में नगर पंचायत के मतदान केंद्रों के बूथों का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार मीरगंज अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक व नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कस्बे मे शुक्रवार को तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने नगर निकाय चुनाव की तयारियों को बूथों पर जाकर जायजा लिया। कस्बे मे बने दस मतदान केंद्रों के अठाईस बूथों का जाकर जायजा लिया। कुछ बूथों पर साफ-सफाई के अलावा कमियां पाई गई। तहसीलदार ने निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए है। जिसमे नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव