बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव मढौली निवासी युवक का तमिलनाडु निवासी महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। फिर दोनों ने शादी की। बच्चा भी हो गया। आरोपी करीब दो साल बाद पत्नी और बच्चे को छोड़कर गांव लौट आया। शुक्रवार को युवक की तलाश मे महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता को लेकर महिला दरोगा आरोपी के गांव गई लेकिन युवक और उसके परिजन घर मे ताला डालकर भाग गए। गांव मढौली निवासी युवक तमिलनाडु काम करने गया था। वहां थाना वेलाचारी विजयनगर निवासी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने 12 फरवरी 2023 को शादी कर ली। युवती ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना पहुंचकर पुलिस को बताया दोनों से 16 जून 2025 को एक बच्चे का जन्म हुआ है। आरोप है आरोपी दो दिन बाद ही बच्चे को जहर देकर मारना चाह रहा था। उसने कोशिश भी कि लेकिन सफल नही हुआ। उसके नाराजगी जताने पर आरोपी अगले दिन नकदी और लाखों के जेवरात लेकर भाग आया। वह उसकी तलाश मे यहां आ गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला दरोगा उसे लेकर आरोपी की तलाश में गांव गई। लेकिन आरोपी घर मे ताला डालकर परिजनों समेत घर से फरार हो गया। फिलहाल महिला रुकी है। थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर पुलिस गांव गई थी। युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव