बरेली। मंगलवार को तपेश्वरनाथ मंदिर के बाहर शिवभक्तों की टोली डीजे की धुन पर भक्तिरस में झूमती हुई निकल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने पहले एक युवती पर फब्तियां सकी। फिर भीड़ से बाइक निकालने की कोशिश की। इससे गुस्साए शिव भक्तों ने उनकी जमकर पिटाई लगा दी। इससे गुस्साये भीड़ ने दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। बाद मे उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक से यात्रा में घुसे और लड़कियों पर कमेंट पास करने लगे। जिससे गुस्साई भीड़ ने उन्हें जमकर धुना। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। झगड़े की सूचना आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ सी मच गई। वहां मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही बाजार में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुभाषनगर मेन मार्केट में रहने वाले क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से शाम के समय नेकपुर के युवकों का गुट बाजार में गुंडई करते गुजरता है। बिना साइलेंसर वाली बाइक होती है। राह चलते महिलाओं से अश्लीलता की जाती है। पुलिस इस पर कोई गौर नहीं कर रही। दबंग युवक विरोध करने वालों के साथ कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। अगर पुलिस को यकीन नहीं है, तो बाजार के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराकर देख सकती है। इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में टीमें लगी है। तपेश्वरनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
