डैम से पानी छोड़े जाने से देवहा नदी का बढा जलस्तर, अमीर नगर व जरपा के घरों मे घुसा पानी

बरेली। नानक सागर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी का जल स्तर बढ गया है। अब देवहा नदी उफान पर है। जिससे ग्रामीणों को अपने घरों के अंदर पानी घुसने का डर सता रहा है। कि देवहा नदी का पानी कभी भी उनके घरों मे घुस सकता है। देवहा नदी ने क्योलड़िया क्षेत्र के अमीर नगर, गुलड़हाई, जरपा मोहपुर, बढेपुरा, अब्दला, गौटिया मलूकपुर, सिलरा नबदिया गांव में अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। अब नानक सागर डैम से पानी छोड़ने के बाद लोगों के घरों तक पानी पहुंचने वाला है। जिससे ग्रामीणों की बेचैनी बढ गयी है। एसडीएम तहसीलदार ने जाना हाल देवहा नदी का जलस्तर बढने के बाद लोगों के घरों के करीब पानी पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसडीम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, सीएससी क्योलड़िया अधीक्षक डा. मुगीश अहमद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत यादव के साथ अमीर नगर गांव जाकर वहां का हाल जाना। बढ़ते जलस्तर से नवाबगंज बरखेड़ा हाइवे पर 3 फीट पानी आने से रास्ता को बल्ली लगाकर पुल से बंद कर दिया है। बाढ़ नियंत्रण जेई व एसडीओ गांव मे पहले से डेरा जमाए है। एसडीएम ने अधिकारियों को गांव वालों को भोजन, बिजली की व्यवस्था के साथ बढ़ते जलस्तर की पल पल की खबर रखने की हिदायत दी। खेतों में कटान तेजी शुरू हो गया है। अब तक दर्जनों किसानों की फसल और जमीन देवहा नदी काट चुकी है। पशुओं के के लिए चारे का संकट भी मंडराता नजर आ रहा है। अमीर नगर के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी झोपड़ी में पानी भर गया है। इसके चलते बहीर जागीर, सिलरा, नवदिया, भगवंतपुर, सिठौरा, अब्दला और अमीरनगर गुलड़याई, जरपा मोहनपुर के लोगों को चिंता सताने लगी है। नदी मे ज्यादा पानी आने से तो गांव जरपा मोहनपुर का सभी गांव से संपर्क टूट लगभग टूट चुका है। जरपा मोहनपुर के तोताराम, खेमकरण व रमेश कुमार के घरों में पानी भर जाने से घर में रखा सामान भी खराब हो चुका है। दुनका में बहगुल नदी का जलस्तर तेजी से बढने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पॉपुलर और यूकेलिप्टिस के के पेड़ नदी में बह गए। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बाढ़ से नागरिकों को बचाने के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए है। कोटेदारों को भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए गए है। बारिश में जिसका मकान गिरोगा, उसे तत्काल प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जाएगा। इस संबंध में लेखपालों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करने के निर्देश दिए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *