बरेली। इज्जतनगर पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना में कर्मचारी महंगाई भत्ता में कटौती को लेकर के कारखाना के कर्मचारी नरमू यूनियन के साथ लामबंद हो गए एवं भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां और लगातार रेल में निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर पिछले पांच दिनों से विरोध कर रहे है। कारखाना इज्जतनगर में पांचवे दिन कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश दिखाई दिया। कर्मचारी यूनियन नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार लगातार कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर कर्मचारियों और मजदूरों का शोषण कर रही है श्रम कानून में संशोधन कर कर्मचारियों की आवाज को दबाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के समय भी लगातार सरकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर के बचाव कार्य मे हिस्सा ले रहे है। कर्मचारी इस बात से दुखी हैं कि आखिर भारत सरकार अपने ही कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है। इस अवसर पर नरमू के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बीएन सिंह, मंडल मंत्री रामकिशोर, अध्यक्ष बृजपाल सिंह एवं संयुक्त मंडल मंत्री परवेज अहमद के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों को कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया गया। युवा अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंत्री अनुराग शर्मा, ओमप्रकाश, सोमनाथ बैनर्जी, रोहित सिंह, बाबूलाल मीना, आबिद, सत्यप्रकाश, गुरुप्रसाद, संतोष वर्मा, केके यादव, राजवीर मीना, मालती नेगी, मनोज कार, शकील, हर्ष, साजिद, पंकज, भोगनेश तथा नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव