बरेली। रामगंगा तट पर तीन दिवसीय गंगा उत्सव का शुभारंभ डीएम ने कूड़ा बीनकर किया। डीएफओ, रेंजर आदि वन अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी ने भी साफ सफाई की। स्कूली बच्चों ने पेटिंग और निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कई एनजीओ और सामाजिक संगठन उत्सव मे शामिल हुए। आपको बता दे कि जल मंत्रालय के निर्देशन मे एक से तीन नवंबर तक गंगा व नदी उत्सव समारोह मनाया जा रहा है। जिसमे तीनो दिन जिला नमामि गंगे समिति के नेतृत्व मे अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सोमवार को पहले दिन जिला नमामि गंगे समिति के सचिव प्रभारी डीएफओ आदर्श कुमार के नेतृत्व साफ सफाई की गई। डीएम मानवेंद्र सिह ने उत्सव का शुभारंभ स्वयं कूड़ा बीनकर किया। उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी गंगा तट पर साफ सफाई की। दोपहर के बाद पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण के संबंध में कुछ प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रमुख रही। कई स्कूल के बच्चे ने प्रतिभाग किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ डॉट इंडिया पर प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। दो नवंबर मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम नदी किनारे किया जाएगा। तीन नवंबर को शाम पांच बजे दीप उत्सव कार्यक्रम होगा। जिसमें जिला प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संस्थाएं, स्कूली बच्चे और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 1001 दीप रामगंगा घाट पर जलाएंगे। रेजर वैभव चौधरी का विशेष सहयोग रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव