बरेली। रविवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का आर्य पुत्री इण्टर कॉलेज मे निरीक्षण किया।बीएलओ को निर्देश दिए कि इस वे इस कार्य को सम्पन्न करने में डोर टू डोर सर्वे करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान उपस्थित 12 बीएलओ से डीएम ने प्रगति की जानकारी ली। इसके अनुसार 18 से 19 वर्ष कोहार्ट 8 प्रतिशत वोटर बने हैं, जबकि मानक अनुसार 4.5 प्रतिशत वोटर होना चाहिए। डीएम ने निर्देश दिए कि 18 से 19 वर्ष के वोटर मानकानुसार बढ़ाए जाए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्वे में 100 वर्ष से अधिक व 80 से 100 वर्ष के वोटरों का भी सर्वे किया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मृतक वोटर का नाम विलोपित करने की कार्यवाही की जाए। डीएम ने मानवेन्द्र सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। जिसके तहत बूथ संख्या 185 ग्राम चठिया फैजूपुर, बूथ संख्या 186 ग्राम गांगेपुरा तथा बूथ संख्या 182 ग्राम खानपुर के पुनरीक्षण कार्यों को देखा। डीएम ने बूथ संख्या 185 चठिया फैजूपुर पर बीएलओ बलवीर द्वारा इस बूथ पर 682 वोटरों में 18 से 19 वर्ष के अन्तर्गत 17 वोट बनाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया। इसी प्रकार बूथ संख्या 186 गांगेपुर पर बीएलओ नैपाल सिंह ने 1094 वोटरों में 18 से 19 वर्ष के अन्तर्गत अब तक 60 वोट बनाये जाने पर कार्य की सराहना की। डीएम ने निर्देश दिये कि इसी प्रकार अन्य बूथों पर 18-19 वर्ष के मानकानुसार वोटर बढ़ाये जाएं। ग्राम खानपुर के बूथ संख्या 182 पर बीएलओ अनुपस्थित पाई गई। तहसीलदार ने बताया गया कि बीएलओ से कई बार सम्पर्क करने पर भी बीएलओ अनुपस्थित हैं। इस पर डीएम ने बीएलओ आशा रानी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव