डीएम ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, बच्चों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी

बरेली। बुधवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने नवाबगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय गरगईया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय मे उपस्थित छात्र एवं छात्राओं से मिड डे मिल मे बन रहे भोजन की गुणवत्ता जानकारी ली। इसके साथ ही स्कूल ड्रेस की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में बने शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था को भी देखा। विद्यालय मे सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षकों की अभिरुचि के अनुसार उत्तरदायित्व देने व नियमित रूप से इसकी मानीटरिंग के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि विद्यालय के बगीचे को सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *