बरेली। महाशिवरात्रि पर डीएम अविनाश सिंह ने पत्नी रूबी सिंह के साथ अलखनाथ और विवटी नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान डीएम ने मंदिरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी और सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों व शोभायात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को प्रभावी बनाने का भी ध्यान रखने की कहा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे। देखो नंदी पर चढ़ के आया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया: बरेली। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में शिव भवतों की लंबी लाइनें लगी रही। रविवार को मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही शिव को जल अर्पण करने के लिए भक्तों की लाइनें लगने लगी। मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश चंद्र और सुनील शास्त्री ने बाबा भोलेनाथ, युगाल सरकार के साथ मां दुर्गा का श्रृंगार किया। मंदिर के अध्यक्ष सुशील अरोडा और मंदिर प्रबंध समिति सचिव रवि छाबड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर हरि संकीर्तन महल भजन संध्या की शुरुआत की। रवि छाबड़ा ने बना दो मेरी बिगड़ी ओ भोले बाबा, संजय आनंद ने देखी नंदी पर चढ़ के आया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया… सचिन सेठी ने डमरू बजाओ भोलेनाथ हमारे घर पर… जतिन दुआ ने शिव शंकर अमली, भोले बाबा अमली पंकज ने बोली बोली रे कोयलिया हर हर महादेव… विनोद भाटिया ने दर पे खड़ी हु पतंग बन के आदि भजनों का गायन किया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने नावकार भोले बाबा की शादी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर मंदिर उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, योगेश ग्रोवर, अनिल चहुर, महिला मंडल, युवा मंडल आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
