बरेली। मंगलवार को गौ सेवक अपनी टीशर्ट पर कागज पर लिखा स्लोगन ( यदि मैं गौ तस्कर हूं तो मुझें गिरफ्तार करो लेकिन मेरे साथ न्याय करो ) लगाकर डीएम के पास पहुंचा। सत्यम ने डीएम को गौसेवक से अभद्रता व अव्यावहारिक तरीके से धमकाने के संबंध मे शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने केयर टेकर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले मे रहने वाला सत्यम गौड़ गौ सेवक है। 26 मई को एक्सीडेंट मे टिसुआ गांव के पास घायल हुई गाय को लेकर मेनका गांधी के पशु पक्षी अस्पताल पहुंचा था। जहां केयर टेकर धीरज पाठक और सत्यम मे किसी बात को लेकर विवाद हाे गया था। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। सत्यम ने माेबाइल तोड़ने व जेब मे रखे 2200 रूपए छीनने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी लिखित रूप से अधिकारियों को दी थी। सत्यम ने मेनका गांधी पर अभद्रता करने व अव्यावहारिक तरीके से धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सत्यम ने उन पर गाै तस्कर कहने का आरोप लगाया है। इस मामले मे सत्यम ने डीएम से स्वयं संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करवाने की कृपा करने की बात कही है। इसके साथ ही धीरज पाठक के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाने का अनुरोध भी किया है। इस पूरे मामले मे मेनका गांधी ने खुद पुलिस को सारी जानकारी दी थी। यह जानकारी उन्होंने तब दी थी जब उन्हें केयर टेकर धीरज पाठक ने मामले से अवगत कराया था। साथ ही उन्हें अस्पताल मे होने वाले विवाद की भी सूचना दी थी।।
बरेली से कपिल यादव