डिलीवरी कराने आई महिला की निजी अस्पताल में हुई मौत परिजनों ने किया हंगामा

सम्भल/चंदौसी – कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कैथल गेट स्थित डाक्टर जितेंद्र के हॉस्पिटल में 1.11.2022 को समय लगभग अपरांत 11:00 तराना पत्नी भूरे अली निवासी ग्राम भरतपुर थाना बहजोई जनपद संभल को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिस समय भर्ती किया गया था उस समय हॉस्पिटल में केवल कंपाउंडर परवेज मौजूद था प्रवेश द्वारा महिला को देखकर बताया गया कि आप हॉस्पिटल में भर्ती कर दो इनकी नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी जब मृतक के पति भूरेअली द्वारा पूछा गया कि हॉस्पिटल में डॉक्टर और डॉक्टरनी कहां हैं तो कंपाउंडर परवेज द्वारा कहा गया कि आप रुको अभी फोन कर बुला रहा हूं। यह कहते हुए महिला को भर्ती कर लिया गया और बोतलें इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए लेकिन डाक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे कुछ समय के पश्चात रात्रि 8:30 बजे गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने लगी और बार-बार हिचकी आने से मौत हो गई।मौत से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के परिजनों द्वारा शव रखकर हॉस्पिटल में हंगामा करना शुरू कर दिया गया हंगामे की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना पाकर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और बहुत मुश्किल से मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शब कब्जे में लेकर पीएम को भेजा गया ढाई वर्ष पूर्व हुई थी तराना की शादी पहली डिलीवरी थी बेचारी को क्या पता था कि पहली डिलीवरी होने के उपरांत ही दुनिया को छोड़ कर जाना पड़ेगा पति का रो रो कर बुरा हाल था।लेकिन सवाल यह उठता है कि जब डॉक्टर या़ डॉक्टरनी हॉस्पिटल में उपस्थित नहीं थे तो कंपाउंडर ने गर्भवती महिला को भर्ती कैसे कर लिया और यदि भर्ती कर लिया था तो फिर डॉक्टर व डॉक्टरनी अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे मृतक के पति ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लेकिन रात को ही आपस में फैसला करा दिया गया मृतक का शव लेकर परिजन बिना कोई कार्रवाई कर अपने गांव चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *