डायल 100 के सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। शनिवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लल्ला मार्केट के पास डायल हंड्रेड के सिपाही का शव मिला। लोगों की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची और अफसरों को जानकारी दी। इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए है। घटना की जानकारी सिपाही के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस की जांच मे मृतक सिपाही का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह शराब पीने का आदी हो गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सिपाही की मौत का कारण पता चलेगा। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सांई गेस्ट हाउस के पास एक युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा देखा। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की तो उसके हाथ पर राहुल और पिंकी लिखा था। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल और पुलिस का आईकार्ड मिला। इससे उसकी पहचान राहुल शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी हिमगिरी कॉलोनी सिविल लाइंस थाना मुरादाबाद के रूप मे हुई। राहुल 2011 बैच का सिपाही था। वह इन दिनों बरेली डायल 100 रिजर्व में तैनात था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल की शादी पिंकी से हुई थी। दोनों में काफी समय से राहुल के शराब पीने को लेकर विवाद के चलते अलगाव चल रहा है। इसके चलते राहुल परेशान रहने लगा और वह ज्यादा शराब पीने लगा था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे। शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *