बिहार: छपरा(नयागांव)सोनपुर की पावन धरती पर सारण डाक प्रमंडल के सीनियर सुपरिटेंडेंट ललित कुमार सिन्हा रविवार को सपरिवार बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य अर्चक भारद्वाज शर्मा तथा आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने उन का अनुष्ठान पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर डाक निरीक्षक राजेश कुमार, उप डाकपाल जगजीत सिंह ,डाक सहायक अनिल कुमार सिंह ,उमेश प्रसाद सिंह के अलावा राजेश सिंह अनिल कुमार, रजनीश कुमार सिंह बालेंद्र सिंह हरे कृष्ण पांडे सहित कई डाक कर्मी मौजूद थे।
– नसीम रब्बानी पटना बिहार
डाक प्रमंडल के सुपरिटेंडेंट ने की हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना
