डाक प्रदर्शिनी मे दिखे भारत की सांस्कृतिक विरासत के रंग

बरेली। जनपद के प्रधान डाकघर मे भारतीय सांस्कृतिक विरासत विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बरेली पेक्स-2024 का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल अतुल कुमार श्रीवास्तव बरेली परिक्षेत्र ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रदर्शनी भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और इतिहास को प्रदर्शित करती है। पोस्टमास्टर जनरल डाकघर बरेली की इमारत पर स्थाई सचित्र विरूपण जारी किया। बरेली उत्तर प्रदेश का सातवां शहर बन गया। जहां स्थाई सचित्र विरूपण जारी किया गया। द्वि-दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बरेलीपेक्स-2024 में देश भर के 30 फिलैटलिस्ट ने प्रतिभाग करते हुए 65 फ्रेम की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्यता स्पेस, हैदराबाद स्टेट, अनसंग हीरोस, भारतीय फिल्म जगत, गांधी एवं अन्य प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रथम दिवस डाक प्रदर्शनी में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, कांति कपूर सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कॉलेज, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सोबतीस पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय जेएलए के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण कर आयोजित पत्र लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं स्टाम्प डिजाइनिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक डाकघर बरेली जितेंद्र सिंह,सहायक निदेशक आरके वर्मा, एके नंदराजोग, प्रवर डाकपाल प्रधान डाकघर ईशम सिंह, अधीक्षक रेल डाक व्यवस्था विजय वीर सिंह यादव, अधीक्षक डाकघर बिजनौर मंडल धर्मेश गगनेजा और उत्तर प्रदेश फिलेटलिक सोसायटी के महासचिव डॉ. आदित्य सिंह मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *