बरेली। रामगंगा के पास बिना मान्यता (डमी) 12वीं तक संचालित सेंट एंडू स्कूल प्रबंधन ने तीन छात्रों के 12वीं के प्रवेश पत्र रोक लिए। मामले की जानकारी एबीवीपी के पदाधिकारियों ने विद्यालय मे हंगामा किया। प्रबंधक व प्रिंसिपल कार्यालय पर ताला डाल धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रबंधक को सुभाषनगर थाने ले आई। सीबीएसई 12वीं की बुधवार को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक फिजीकल एजुकेशन की परीक्षा थी। फीस जमा न होने पर तीन छात्रों का प्रवेश पत्र न दिए जाने पर परीक्षा छूटने पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री आनन्द कठेरिया के नेतृत्व में प्रबंधन व प्रिंसिपल कार्यालय मे ताल डाल दिया। सूचना पर थाने मे एबीएसए नगर, एसडीएम सदर व सीओ पहुंचे। छात्रों की समस्याओं को सुनने के दौरान ही एबीवीपी के प्रांत मत्री आनंद कठेरिया ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर तीन दिन मे विद्यालय के खिलाफ जाचकर कार्रवाई की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। मामले की छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधक को थाने लाया गया है। मामले मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सेंट एडू स्कूल के पास केवल कक्षा आठवीं तक की मान्यता है जबकि 12वीं तक कक्षा संचालित की जा रही है। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि इस नाम के किसी विद्यालय की कक्षा नौ से 12 तक सीबीएसई से मान्यता नही है।।
बरेली से कपिल यादव
