नागल (सहारनपुर) -थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उक्त डबल मर्डर क्षेत्र में चर्चा का विषय था क्यो़कि मृतक की चंद घंटे पहले ही सगाई हुई थी। इस डबल मर्डर में अवैध संबध ही कारण बना है।
डबल मर्डर का खुलासा करते हुए सहारनपुर के पुलिस कप्तान ने पत्रकारो को बताया कि मृतक अब्दुल कादिर और फिरोज आपस में रिश्तेदार थे। फिरोज को शक था कि अब्दुल कादिर से उसकी बीबी के नाजायज संबध है। इसी को लेकर दोनों में कईं बार झड़प हो चुकी थी, इन्हीं अवैध संबधो के शक को लेकर यह घटना घटित हुई।
एसएससी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिरोज अपनी बीवी और अब्दुल के बीच नाजायज संबधो को लेकर परेशान था, इसी के चलते उसने सनव्वर को उसकी हत्या के लिए राजी किया। और कादिर की सगाई के बाद ही घूमने के बहाने जंगल की तरफ लेकर आया, जहां बहस के दौरान फिरोज ने मृतक का हाथ पकड़ लिया और सनव्वर ने गोली मार दी।
एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को धोखा देने के लिए फिरोज ने अपनी टांग पर भी गोली चलाई गोली लगने से फिरोज को इलाज के लिए हास्पिटल लाया जा रहा था। अधिक रक्त स्राव के कारण फिरोज की भी रास्ते में मौत हो गयी। सनव्वर ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए तंमचा बरामद करा दिया घटनाक्रम को खोलने वाली टीम को 2500 रूपये ईनाम की घोषणा की गई।
– सुनील चौधरी सहारनपुर
डबल मर्डर को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार: अवैध संबंध बना हत्या का कारण
