ठिठुर रहे लोग, फिर भी फतेहगंज पश्चिमी नगर मे नही जले अलाव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पछुआ हवाओं के चलने से रविवार को ठंडी के साथ ही गलन बढ़ गई है। लेकिन अभी अलाव मुकम्मल के इंतजाम नहीं किए गए है। कोहरे के साथ ही मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ी है, पर इससे निपटने के इंतजाम नाकाफी है। कस्वे मे अभी तक अलाव नहीं जलवाए जा सके है। कुछ स्थानों पर लोग आपसी सहयोग से अलाव जलवाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास करते दिखे। टीम को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नही की गई है। प्रशासन द्वारा गांव व कस्बो के चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। लेकिन, इस बार ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक अलाव नही जलवाए गए। जिससे लोगों को मजबूरी में सुबह एवं शाम के समय घरों में दुबक कर रहना पड़ रहा है। नगर में अलाव जलाने के लिए कहीं भी लकडिय़ों का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट बीनकर अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रही है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहे है। कोहरे के कहर का असर दिख रहा है। ठंड से लोग परेशान हैं सभी की दिनचर्या प्रभावित है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *