ठंड से ठिठुरी बरेली, शीतलहर के बीच चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बरेली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर से ठिठुर रहा है। बरेली मेसोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बरेली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सर्द हवाएं चलने यानी शीतलहर का प्रकोप दिन भर जारी रहने का अनुमान जताया है। पूस की पहली रात और 4.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द बयार। इसका असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पारे मे गिरावट के अनुसार यह सीजन की सबसे सर्द रात है। साथ ही बीते 10 वर्षो का रिकार्ड भी टूट गया। तापमान में आई गिरावट का असर बाजार में भी साफ नजर आया। पिछले दो दिन से शीतलहर चलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अमूमन इस तरह का मौसम दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह मे होता है लेकिन उत्तर पश्चिम से आने वाली पछुआ पवन और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से पारा लगातार गिर रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भीषण ठंड हो गई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने वाली हवा अभी मंगलवार तक चलेगी। इससे दो दिन शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन दिनों में कोहरा भी घना होगा। कुछ स्थानों पर पाला भी गिर सकता है। सर्दी से बचाव के लिए शहरवासियों ने जैकेट, स्वेटर, मफलर, टोपी, इनरवियर आदि की जमकर खरीदारी की। सोमवार को बाजार सहित अन्य स्थानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भारी भीड़ नजर आई। इससे कई स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। डाक्टरों के अनुसार इस मौसम को हेल्थी सीजन माना जाता है। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया की ग्रोथ कम हो जाती है। इस वजह से संक्रामक रोगों का खतरा कम रहता है। यही वजह है कि मरीजों की संख्या में कमी आई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *