बरेली। शुक्रवार को यातायात व्यवस्था मे ड्यूटी न लगने से नाराज होमगार्ड ने कलक्ट्रेट मे प्रदर्शन किया। लेकिन यहां होमगार्ड हंगामा करते इससे पहले ही एसपी ट्रैफिक भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने होमगार्डों को समझा बुझाकर जगन्नाथ शोभायात्रा में ड्यूटी पर लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। दरअसल गुरुवार की दोपहर बड़ी संख्या मे ड्यूटी न मिलने से आक्रोशित होमगार्ड कलक्ट्रेट पहुंच गए। जिन्हें एक महीने से ड्यूटी न मिलने के कारण घर पर बैठना पड़ रहा था। होमगार्ड ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। होमगार्ड का आरोप है कि यातायात पुलिस के अधिकारी ट्रैफिक ड्यूटी लगाने के लिए 5 से 10 साल का अनुभव मांग रहे हैं। जो गलत है। पूरे- पूरे दिन अपने ऑफिस मे बैठाने के बाद भी ड्यूटी नही लगाते। प्रदर्शनकारी होमगार्ड ने डीएम से ट्रैफिक व्यवस्था में ड्यूटी लगवाने की मांग की। बही होमगार्डो ने एसपी ट्रैफिक ऑफिस के स्टॉफ के साथ ही एसपी ट्रैफिक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। एसपी ट्रैफिक ने होमगार्डों से ऑफिस चल कर बात करने की बात कही। काफी प्रयास के बाद एसपी ट्रैफिक के आश्वासन पर सभी होमगार्ड उनके ऑफिस चलकर बात करने को तैयार हो गए। उन्होंने सभी होमगार्ड को जल्द ही उनकी समस्याएं दूर करने का आश्वासन भी दिया।।
बरेली से कपिल यादव
