ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, साथी घायल

बरेली। बाइक से बदायूं जा रहे दो लोगों को पुआल से भरी ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में एक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। गांव चंदूपुरा के रामवीर तथा सिरौली के धर्मवीर दोनों बदायूं मे कैंटीन चलाते हैं। गुरुवार शाम वह बाइक से बदायूं जा रहे थे, तभी मऊचंदपुर और रामनगर के बीच आंवला की ओर से आ रहे पुआल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान रामवीर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जब शव गांव पहुंचा तो घर मे कोहराम मच गया। घायल धर्मवीर की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रामवीर की चार संतानों मे तीन लड़के और एक लड़की है। आवंला पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे मे रामवीर की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने मे खड़ा करवा दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *