सीतापुर- रेउसा थाना क्षेत्र की लकड़ी मंडी में आज सुबह लकड़ी उतारते समय अचानक एक मजदूर का पैर फिसल गया। जिससे लकड़ी उसके ऊपर गिर गयी। लकड़ी के नीचे दबने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल हालत में अस्पताल ले जाते समय मजदूर की रास्ते मे ही मौत हो गयी, बता दे कि मजदूर अशरफ उर्फ पुने पुत्र छुटन्ने निवासी लकड़ी मंडी आज सुबह रेउसा कस्बे में स्थित मुसीर आरा मशीन पर टैक्टर ट्राला से लकडी की सिल्ली उतार रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से लकड़ी की सील्ली मजदूर अशरफ के ऊपर गिर गई। हादसा होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर उसको लकड़ी के नीचे से निकला गया। जिसके बाद मजदूर उसे आनन फानन लखनऊ ले जा रहे थे। लेकिन तभी लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यूरो