ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जानकारी, हुआ शुभारंभ

बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वाधान में बुधवार को इज्जतनगर के मंडल कार्यालय पर तीन दिवसीय ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण व सेफ्टी सेमिनार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को विभागीय जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि एआईआरएफ और एनआरएमयू का इतिहास संघर्षों भरा रहा है। कर्मचारियों के हित में यूनियन के लोगों ने अपनी कुर्बानी तक दी है। यूनियन की महत्वता एवं संरक्षा पूर्वक गाड़ियों के संचालन पर विस्तृत जानकारी दी गयी। महीप कश्यप द्वारा ट्रेड यूनियन का इतिहास, सयुंक्त मंडल मंत्री नूतन प्रकाश ने डीएआर एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रकार के अवकाश पर प्रकाश डाला। रोहित सिंह द्वारा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। मंडल मंत्री कामरान अहमद द्वारा इस कोहरे में गाड़ियों को संरक्षित तरीके से चलाने तथा फॉग सेफ्टी पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक द्वारा श्रम कानूनों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 25 कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमे हरीश भारती, सोमनाथ बैनर्जी, राहुल सक्सेना, संजय त्यागी, राजेश सिन्हा, राजन कुमार, चंदन कुमार, आराम सिंह, रिया सिंह, मो.यूनुस, मनोज कुमार, बृजेश सागर, प्रदीप चक्रबर्ती एवं आरिफ हुसैन आदि ने भाग लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *