बरेली। झूलेलाल ट्रस्ट की ओर से रविवार को भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। झूलेलाल की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके बाद सिंधु नगर में कलश यात्रा निकाली गई। हवन में 21 जोड़ों ने आहुतियां दी। शोभायात्रा सिंधुनगर से ईसाई की पुलिया, सिंधु श्यामगंज, शाहदाना, ईंट पजाया चौराहा, मूर्ति नर्सिंग तिराहा, धर्मकांटा, राम जानकी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर से झूलेलाल द्वार पर पहुंची। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। राजेंद्र नगर में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और झूलेलाल द्वार पर मेयर उमेश गौतम ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। संत कंवर राम की झांकी में राजगोपाल खट्टर, झूले लाल की झांकी में हरीश चांदनी शोभायमान रहे। श्याम मिठवानी, लेखराज मोटवानी, प्रदीप देवनानी, जितेंद्र देवनानी, चिमन दास आयलानी, प्रदीप, जुगल सुखानी, दिनेश मूरजानी, गोविंद टिकयानी, प्रकाश आयलानी, प्रकाश संभवानी, राजेंद्र टिकयानी, पूनम भावना, प्रीति, पायल, कशिश, ज्योति, जूही, खुशी, कोमल, पिंकी, डॉ. मनोज हीरानी, रिया, माधव झामनानी, मोहन, संजय पागरानी आदि मौजूद रहे। विजय मूलचंदानी ने बताया कि झूलेलाल की जयंती के रूप में चैत्र शुक्ल द्वितीया के दिन चेटीचंड पर्व मनाते है।।
बरेली से कपिल यादव