झारखंड मे सड़क हादसे मे फतेहगंज पश्चिमी कैंटर चालक की मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा निवासी कैंटर चालक की झारखंड मे मौत से घर मे कोहराम मच गया। कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी नदीम अहमद पुत्र भूरा चौधरी नासिर ट्रांसपोर्ट की अशोका लीलैंड गाड़ी चलाता था। एक हफ्ते पहले भाड़े का माल लेकर कलकत्ता गया था। वापसी मे वहां से माल भरकर वापस आ रहा था। शुक्रवार की रात झारखंड के धनवाद मे गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से गाड़ी मे घुस गई। केविन मे फंसकर नदीम अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। साथी परिचालक किसवर अली निवासी नई बस्ती को हल्की चोट आई। घटना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते मे नदीम की मौत हो गई। फोन से नदीम के घर घटना की सूचना दी। मौत की सूचना सुनते ही घर मे कोहराम मच गया। सूचना के बाद परिजन उसे लेने झारखंड पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को नदीम का शव आने के बाद मोहल्ले और कस्बे के लोग देखने पहुंचे। कुछ घंटे बाद उनका (दफीना) सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक के पिता भूरे, पत्नी फरजाना, पुत्र बिलाल, हुनैद, मां नफीसा का रो रोकर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *