झारखंड के राज्यपाल व भाजपा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री, विधायक ने दी श्रद्धाजंलि

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर मे दिवगंत भाजपा विधायक और शिक्षाविद् प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में सत्संग भवन मे हुई श्रद्धाजंलि सभा मे झारखंड के राज्यपाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों मे विशिष्ट स्थान बनाया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के हित मे काम किया और फरीदपुर के विकास को नई दिशा दी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और धर्मपाल सिंह ने उनके सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की और जमीनी नेता बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनकी पत्नी मंजू लता और पुत्र ईशान से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि उनका जीवन संगठन, शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहा। सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डा. एमपी आर्य, डा.डी सी वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह (प्रिंस) आंवला जिलाअध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, राहुल जौहरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने उनके सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान को प्रेरणादायक बताया। बता दें कि फरीदपुर के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का 2 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *