झारखंड के राज्यपाल के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में जुटी नामचीन हस्तियां

बरेली- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान परिषद के विशाल ग्राउंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन था आज भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली के आठ बार के सांसद रहे वर्तमान में झारखंड के प्रथम नागरिक महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार के लगन उत्सव कार्यक्रम में आईवीआरआई के भव्य ग्राउंड में आज राजनीति के क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी ज्ञात होगी राज्यपाल के पुत्र इंजीनियर अपूर्व गंगवार का विवाह बेंगलुरु निवासी संजना से हुआ है इस वैवाहिक कार्यक्रम में आज लगन उत्सव था जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सुरेश खन्ना डाटा अरुण कुमार बृजेश सिंह सहित दर्जनों मंत्रियों ने अपनी आमद दर्ज की विधायक डॉ डीसी वर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, पूर्व विधायक सुल्तान बेग,संजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य आदि की उपस्थिति प्रमुख रही। देर रात तक बीआईपी का जमावड़ा लगा रहा । सुबह 10:00 बजे से देर रात तक लगभग 20 से 25 हजार अतिथियों का अनुमान लगाया जा रहा है अतिथियों की अगवानी के लिए आईवीआरआई के निदेशक डॉ त्रिवेदी दत्त गंगवार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार , निर्दलीय सभासद जयप्रकाश राजपूत, सभासद रामपाल गंगवारप्रेम बाबू अनिल गंगवार संभव शील उदय भानु कटिहा पंडित हरिओम गौतम वीरेंद्र गंगवार भारत सेवा ट्रस्ट के प्रभारी सतीश कुमार रोहतगी ललित अवस्थी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू मिलक की नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, पूर्व महापौर प्रत्याशी देवेश गंगवार , द रेलवे सुरक्षा बल के आईजी पंकज गंगवार,ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल गोपाल कृष्ण गंगवार सदस्य विधान परिषद बी लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, सहित हजारों महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल रहे आधे से ज्यादा शहर में वीआईपी मूवमेंट के कारण जाम जैसी स्थिति लगी रही बड़े स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में कल विवाह उत्सव है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई वीआईपी पधारेंगे अगले सप्ताह दिल्ली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ओर से प्रीत भोज कार्यक्रम अशोका रोड पर रखा गया है जिसमें दर्जनों केंद्रीय मंत्री और लगभग सभी प्रदेशों के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति आदि के आने की संभावना है जहां केवल महत्वपूर्ण व्यक्तियों का बुलावा है बरेली वासियों ने ऐसी ऐतिहासिक शादी का नजारा बहुत सालों बाद देखा है जब उनकी पुत्री श्रुति गंगवार की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी तब शहर के सारे होटल बुक हो गए थे कई मंत्रियों और विधायकों ने कई दिनों तक बरेली में डेरा डाला हुआ था आज तक उसे शादी को बरेली के लोग भूल नहीं पाए लगभग ऐसा ही परिदृश्य इस विवाह उत्सव में देखने को मिल रहा है। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जो लगभग 30 वर्षों से बरेली के सांसद रहे उन्होंने अपने मिलने वालों को किसी को बगैर निमंत्रण दिए निराश नहीं किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *