शाहजहांपुर- जिले के कांट कस्बे में बुधवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते जेठानी ने मिट्टी का तेल डाल कर देवरानी को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जिला अस्पताल में भर्ती कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी राधा (26) ने बताया कि उसकी जेठानी कुसुम देवी दो तीन दिन से उससे झगड़ा कर रही थी । मंगलवार को झगड़े के दौरान बीच बचाब करने आई उसकी सास के साथ जेठानी व उसके भाइयो ने मारपीट की थी।
बुधवार सुबह की फिर विवाद हो गया जिसके बाद जेठानी ने अपने भाइयों और बहनोई को बुला लिया और मारपीट की। लेकिन बात आई गई हो गई। महिला ने बताया कि वो देर शाम अपने बच्चों को खाना खिला रही थी। इस दौरान उसकी जेठानी कुसुम देवी ने अपने भाइयों व बहनोई के साथ मिलकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। घटना के बाद जेठ ने किसी तरह आग बुझाई।
पति ने बताया कि वो कस्बे में चल रहे रामलीला मेला घूमने गया था। इस दौरान बहन ने फोन पर बताया कि भाभी ने उसकी पत्नी को जला दिया। घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी आग में गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पति का आरोप है की भाभी कुसुम देवी, उसके भाई सुशील, बहनोई सोनू, आदि ने उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए है। फिलहाल परीजनो ने पुलिस को सूचना दी और महिला को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है
अंकित कुमार शर्मा