बरेली। जुलूस-ए-मोहम्मदी कांधरपुर मस्जिद से लालफाटक, प्रकाश कॉलोनी, चनेहटी होते हुए बरकलीगंज पहुंचा। तभी अचानक जुलूस मे अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने जुलूस मे शामिल युक्क पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कोधरपुर बरकली गंज निवासी उमेर ने लोगों के साथ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे कांधरपुर बरकलीगंज मस्जिद के पास जुलूस समापन की ओर था। इसी बीच बरकली गंज निवासी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जुलूस में भगदड़ मच गई। कई लोग चोटिल हो गए। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत लेकर थाना ले आई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जुलूस में शामिल लोग आरोपित व्यक्ति को जबरन पानी का पाउच देना चाह रहे थे। वह अपने दरवाजे पर खड़ा था। उसने पानी लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जुलूस मे शामिल लोगों में किसी को कोई चोट नही लगी है। मामले मे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव