बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। देश भर मे पैगंबर मोहम्मद विवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। जिसको लेकर यूपी से लेकर देश के कई हिस्सों मे प्रदर्शन और हिंसा हुई। वही बरेली मे जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से अदा करवाने और किसी तरफ का कोई विवाद न हो जिसके लिये नमाज के दौरान नौमहला मस्जिद सहित शहर से लेकर देहात तक पुलिस व पीएसी तैनात रही। सुरक्षा को लेकर यहां कड़े इंतजाम किये गए। शुक्रवार की सुबह होते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण बरेली के हालात पर नजर गड़ाए रहे। इस दौरान वह सड़क पर उतरे और सिविल लाइंस, पुराना शहर आदि अति संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। शहर में जगह-जगह ड्रोन उड़ा कर खुराफातियों की निगरानी के साथ ही छतों की भी तलाशी ली गई। फिलहाल जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बार अफसरों ने राहत की सांस ली। वही विरोध प्रदर्शन की आशंका से खुफिया विभाग भी सक्रिय दिखाई पड़ा। जगह-जगह एलआईयू और इंटेलिजेंस के लोग घूमते दिखाई पड़े। हालांकि सख्ती के चलते सब कुछ शांत रहा। बही फतेहगंज पश्चिमी मे भी पुलिस बल अलर्ट रहा। कस्बे की जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, कादरी अजहरी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। पूर्व मे भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मुसलमानों के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई थी। अभद्र टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय मे रोष है। जिसको लेकर खुफिया विभाग से लगातार विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं मिल रही है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश मे शुक्रवार को भी अलर्ट जारी किया गया। इसी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। थाना प्रभारी संजय सिंह, चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई अर्जित व नरेंद्र सिंह ने दल वल के साथ कस्बे मे पैदल गश्त की।।
बरेली से कपिल यादव
