बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्नातक एमएलसी चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के हौंसले और जज्बे की जीत है। शुक्रवार की सुबह मतगणना का परिणाम आने के बाद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। यहां नगर के पूर्व चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की जीत है। इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान कृष्ण की चित्र भी भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव सहित पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चक्रवीर चौहान, संजय चौहान, कैलाश शर्मा, रमन जायसवाल, संदीप गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, ओवेंद्र चौहान, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, मंजू कोरी, दिनेश पांडे, सौरभ पाठक, राजेश सक्सेना के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव