जीजा ने नाबालिग साली का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे एक युवक ने नाबालिग साली का नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने साली के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शादी करने का दवाब बन रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित किशोरी की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहगंज पूर्वी के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी अपने ही मोहल्ले के ही युवक के साथ दो वर्ष पहले कराई थी। आरोप है कि शादी के बाद 15 वर्षीय किशोरी अपने बहनोई के रिश्तेदारी मे आई थी। बहनोई ने नहाते समय किशोरी के नग्न अवस्था में वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। उसने किशोरी के नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसकी वजह से किशोरी डर गई। इसके बाद उसने किशोरी के साथ कई महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। 15 दिन पहले किशोरी दोबारा अपनी बहन को देखने आई। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो उसने किशोरी को पीटा। पीड़िता की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी के कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *