जीजा की हत्या का आरोपी साला सईद गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे 19 साल पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने पिछले दिनों बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। थाना बारादरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। शहर के हजियापुर निवासी आरोपी सईद ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसकी बहन बेबी ने जाकिर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। आना-जाना भी नही था। कुछ दिन पहले जब उसकी मां की तबीयत खराब हुई तो उसकी बहन ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। घटना वाले दिन बहन के साथ बहनोई जाकिर भी उसके घर मिठाई लेकर आ गया। वह नही चाहता था कि बहन या बहनोई से उसके परिवार का कोई रिश्ता रहे। वह बहनोई जाकिर को देखकर बेहद भड़क गया। बहस के दौरान उसने चाकू से जाकिर के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सईद रिश्तेदारियों में छिपता घूम रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *