बरेली। शहर के थानों सुभाष नगर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल जीआरपी सिपाही धनीराम की मौत हो गई। आपको बता दें कि बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में तैनात सिपाही धनीराम शाक्य (32) सिह अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गए थे। निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। वह कासगंज में सहावर निवासी थे। धनीराम के शव को पोस्टमार्टम के बाद कासगंज ले जाया गया। उनकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है। किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ था। वाहन के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना सुभाषनगर मे एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही धनीराम के गंभीर चोट आई थी। धनीराम बाइक से जा रहे थे। धनीराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल और छोटा चार साल का है।।
बरेली से कपिल यादव