जिले मे 336 मतदेय स्थलों व नौ मतदान केंद्रों की वृद्धि प्रस्तावित

बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता मे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। मतदाताओं की सुविधा के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाये गए है। संभाजन के बाद जिले मे 336 मतदेय स्थलों और नौ मतदान केंद्रों की संख्या मे इजाफा हुआ है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के दौरान आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। किसी भी परिवार के लोग अलग-अलग स्थानों पर विभक्त नही होंगे। एक ही सेक्शन और स्थान पर ही उनके वोट रहेंगे। मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 10 नवंबर 2025 को कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशित सूची सांसदों व विधायकों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। इन पर 18 नवंबर तक आपत्ति व सुझाव दिए जा सकते है। जनपद मे 3835 मतदेय स्थल और 1940 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि वर्तमान में 3499 मतदेय स्थल व 1931 मतदान केंद्र हैं। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक मे एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी के अलावा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *