बिहार- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर डुमरी स्थित महारानी कुंवर उच्च विद्यालय के छात्र डुमरी निवासी धर्मवीर सिंह एवं कविता देवी के पुत्र अभिषेक ने मैट्रिक की परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल की है। अभिषेक ने 420 अंक लाकर जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जब अभिषेक ने अपना रिजल्ट देखा तो उसे यकिन ही नहीं हो रहा था कि वह इतना अंक लाया है। अभिषेक ने इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को दिया तो सभी खुशी हो उठे और शुभकामनाएं देने लगे। अभिषेक ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य आईआईटी इंजीनियर बनाना है। जिसके लिए वह प्रतिदिन 8- 10 घंटों तक पढ़ाई किया है, जिससे उसे मैट्रिक की परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है। उसने बताया कि अपने सपने को साकार करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर पढ़ाई कर रहा है।
अभिषेक के पिताजी बिहार पुलिस में सिपाही पद पर उच्च न्यायालय के जज के बाडी गार्ड है। अभिषेक एक भाई एवं एक बहन है। मां गृहणी है और दादा अच्युतानंद सिंह जो फैज से सैवानिवृत है।
– रत्नेश कुमार रत्न सहदेई बुजुर्ग वैशाली बिहार
जिले में चौथा स्थान लाकर पास की अभिषेक ने मैट्रिक परीक्षा
