जिले भर मे आरएसएस स्वयंसेवक ने लगाई एकीकरण शाखाएं, सिखाया योग व दंड प्रहार

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर के माधव नगर, चौपुला बगिया मे एकीकरण शाखा लगाई गई। शाखा मे 55 स्वयंसेवको की संख्या रही। जिसमें स्वयंसेवकों ने योग, खेल, दंड प्रहार, व्यायाम और प्राणायाम आदि कार्यक्रम करते हुए ध्वज लगाकर संघ प्रार्थना की। स्वयंसेवको ने आत्मरक्षा और स्वस्थ शरीर के लिए योग सिखाया। कार्यक्रम के बौद्धिक प्रमुख सह विभाग कार्यवाहक हरीश चंद्र कश्यप ने कहा कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य मे सोमवार को विशेष एकीकरण संघ शाखा आयोजन कर रहा है। जिसमे जिले के सभी 12 नगरो की प्रत्येक बस्ती मे सेवा प्रमुख तथा उनके सहयोगियो के द्वारा किया गया। एकीकरण शाखा लगाने का उद्देश्य नवीन स्वयं सेवकों की खोज जो देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखते हो। कार्यक्रम मे सेवा प्रमुख अमित कुमार कश्यप ने पूर्ण व्यवस्था की। अमरीश कठेरिया एडवोकेट और शिशुपाल कठेरिया ने सभी स्वयंसेवको को डंड चलाने की विधि और डंड से आत्मरक्षा करने हेतु सिखाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य शिक्षक चेतन राठौर रहे। इस अवसर पर श्याम लालवाड़ी, ताराचंद रमेश, राकेश, भानु सिंह चौपला, विद्या शाखा से अमरीश कठेरिया, शिशुपाल कठेरिया, विजय प्रेमी, पंकज, प्रसिद्ध हरवंश सिंह, भारत मूलचंदानी, राजू प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी स्वयंसेवको के साथ जलपान कर किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *