बरेली- भारत भर के साथ ही प्रदेश और जनपद बरेली में आज आस्था का महापर्व महाशिवरात्रि बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ।बरेली जनपद के शिवालयों में आज शहर एवं ग्रामीण इलाकों की जनता सहित शिव भक्त कावड़िये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सहित पूजा अर्चना कर रहे हैं सुरक्षा की अगर बात की जाए तो चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा में लगा हुआ है यहां भोर काल से ही सभी शिवालयों में जलाभिषेक हो रहा है।
आज महाशिव रात्रि का पर्व श्रद्धा और पूर्ण आस्था के साथ देश प्रदेश सहित जिले भर मे मनाया जा रहा है यहां सभी शिवालयों मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धांलुओं की लम्बी कतारे लगी हुई हैं।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों मे उमड़ रहे है शिव भोले की जय जयकार के साथ शहर वासियों एंव ग्रामीणों सहित शिव भक्त कांवड़िये जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है।
प्रदेश भर के साथ ही जनपद बरेली मे महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है जनपद के शिवालयों सहित शहर के ह्रदय स्थल पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।
आज सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुँच रहे है जो दिन भर जलाभिषेक करते रहेगें यहां मन्दिरों में पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया जा रहा है इस दौरान सुरक्षा की अगर बात करें तो जिले भर के शिवालयों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । इस दौरान मंदिर मे भगवान पशुपतिनाथ के आठ पहर के आठ अभिषेक किए गए।
बरेली जनपद में स्थित प्राचीन त्रिवटीनाथ मंदिर, प्राचीन तपेश्वरनाथ महादेव मंदिर, अलखनाथ महादेव, मढ़ीनाथ महादेव मंदिर, बनखंडीनाथ महादेव मंदिर पर श्रद्धालू भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे है।