बरेली। काशी विश्वनाथ का स्वरूप भव्य हुआ तो आह्लादित नाथ नगरी ने भी दोनों हाथ ऊपर उठाकर भोले की आराधना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर पूजा अर्चना करते ही जिले भर मे सोमवार को सातो नाथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। शाम को कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों मे दीप जलाए। भाजपा की महानगर इकाई ने शहर के सभी नौ मंडलों के 101 मंदिरों में पूजा-अर्चना की। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा के नेतृत्व मे शहर व कैंट विधानसभा के सभी मंडलों मे भव्य कार्यक्रम हुए। अधिकांश मंदिर परिसरों मे बड़ी स्क्रीन लगाकर क्षेत्र की जनता को काशी धाम के लोकार्पण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि महानगर विशेष अभियान प्रमुख प्रभु दयाल लोधी, कैंट विधानसभा अभियान प्रमुख अमरीश कठेरिया, शहर विधानसभा अभियान प्रमुख शीतल गुलाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, गुलशन आनंद, रवि रस्तोगी, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडे, डा. तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, सूर्यकांत मौर्य, रेखा श्रीवास्तव, सोनू कालरा, हरबंस सेठी, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र पटेल, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम शर्मा, मनोज कपूर, नरेंद्र मौर्या, मोहित तिवारी, कन्हैया राजपूत, राम बहादुर मौर्य, अशोक ठाकुर, नीलम रस्तोगी, विनीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे। बिथरी चैनपुर विधानसभा के नरियावल मंडल के किशनपुर गांव में नरमर्देश्वर मंदिर पर जलाभिषेक कर भजन कीर्तन करने के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में विधानसभा विस्तारक अंकित शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश कटिहा, आशीष मिश्रा, शिवम, गौरव, रामनरेश कटिहा, गौरव मिश्रा, प्रदीप, डॉक्टर दिनेश, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव