बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव मे हुई धांधली के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आहवान पर सपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन हुआ। सपा के तमाम पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव में जमकर धांधली बाजी की है। पार्टी ने गुंडागर्दी कर लोकतंत्र की हत्या की है। जिसको लेकर गुरुवार को तमाम सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सत्ताधरी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बही तहसील मीरगंज मे भी तहसील के पास डेरा डालकर कई घंटे तक धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शासन प्रशासन की अराजकता, डीजल पेट्रोल के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न का प्रबल विरोध जैसे मुद्दों को लेकर सपाइयों ने बहुत दिनों बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में खूब ताकत दिखाई। सपाइयों की अगुआई पार्टी के मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार गंगवार कर रहे थे। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बरेली मे कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के लिए सुबह ही सपाई पहुंच गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों मे एकता नही दिखाई दी। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी अपनी टीम के साथ साढ़े ग्यारह बजे ही कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरने में बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही, जिला अध्यक्ष अगम मौर्य जिले के पदाधिकारियों के साथ एसबीआई के सामने खड़े रहे। कुछ देर बाद वहां से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। करीब 12 बजे दोनों संगठन ने एक साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए। इससे वहां जाम लग गया। करीब 12.30 बजे डीएम नितीश कुमार की गाड़ी कलेक्ट्रेट में दाखिल हुई। सपाइयों ने उनकी गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की। डीएम अपने कार्यालय मे चले गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर ज्ञापन लिया। फिर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, महासचिव सत्येंद्र यादव, कदीर अहमद, जफर बेग, रविंद्र यादव, गौरव सक्सेना, भारती चौहान, आदेश यादव, संजीव यादव, हरिशंकर यादव, गजेंद्र कुर्मी, असलम खान, रईस मियां अब्बासी, नूतन शर्मा, तनवीर उल इस्लाम, राजेश अग्रवाल, शमीम अहमद, हसीब खान, गोपाल कश्यप, साधना मिश्रा, गुरुप्रसाद, अशफाक गाजी, शाहजेब हसन, दीप्ति पांडे, समयुन खान, सीमा श्रीवास्तव, क्षितिज यादव, सूरज वर्मा, रेहाना बी, अनुज आनंद, विशाल कश्यप, मोहम्मद अशफाक, केपी राठौर, ओमपाल प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, रेहान अली, अलीम सुल्तानी, मेराज अंसारी, फिरदौस अंजुम, आशिक हुसैन, युसूफ खान, अकील गुड्डू, राम गोपाल वर्मा, रविकांत यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बही मीरगंज के धरना-प्रदर्शन कर सभा को संबोधित करने वालों और ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व प्रत्याशी हाजी जाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू हाजी, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, विधानसभा उपाध्यक्ष असलम भाई, ठाकुर सुदेश सिंह, खेमेंद्र मौर्य, वीरेन्द्र मौर्य, खान अफशन, सूर्यप्रकाश गंगवार, सभासद महेंद्र शर्मा, गिरीश वर्मा, शोएब खान, मुजाहिद खान, कफील अहमद, लोधी साधना सिंह राजपूत, लोधी महेंद्र वर्मा, आसिफ सिद्दीकी, डॉ. नुसरत उल्ला खान, अजहर अली, नरेन्द्र गंगवार, जाबिर खान, मोहनलाल वर्मा, विनोद दिवाकर, देवेश गंगवार, शिवम सक्सेना, रिंकू प्रजापति, अज्जू गंगवार, महावीर नागर, अरुण राठी, अंकित कुमार, मो. अहमद आदि भी के उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव