बिहारीगढ़ (सहारनपुर)-जिला सहकारी विकास सँघ सहारनपुर के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर का बिहारीगढ़ पहुंचने पर किसानों और व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर किसानों ने अपनी समस्याओ को भी रखा और उनके निराकरण की मांग की।
गणेशपुर साधन सहकारी समिति बिहारीगढ़ के सभापति प्रवेश काम्बोज के आह्वान पर आज सहकारी समिति के प्रांगण में डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में मौजूद सहकारी समिति के डायरेक्टर राजेश राणा, व्यापारी राजकुमार बत्रा, विवेक काम्बोज, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, चौधरी राजवीर सिंह, पूर्व ब्लाक उप प्रमुख महीपाल सिंह राठौर, भाकियू तहसील अध्यक्ष (बेहट) बबली कांबोज, प्रधान सुरेश कुमार भनेड़ा, अखिल चौधरी, राकेश सिंह प्रधान (जड़ौदा पांडा), विनोद पुण्डीर प्रबंधक इंटर कॉलेज सोना अर्जुनपुर, व्यापारी नेता अशोक राठौर ने किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को रक्खा और उनके निराकरण की मांग की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों का हित सर्वोपरि है जनपद सहारनपुर में वह जिस पद पर किसानों के बलबूते चेयरमैन बने हैं किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस पिछड़े घाड़ इलाके में सहकारी समितियों से अलावा जितने भी कार्य उनके स्तर से होंगे अधिक से अधिक कराए जाने के प्रयास रहेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से किसान अनिल कुमार काम्बोज, राजकुमार, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, ठेकेदार हुकम सिंह, आदेश सैनी, रविंद्र कुमार, दिनेश चौहान धनीराम पुण्डीर, अन्वेश कांबोज, नमन खुराना, चंद्रकिरण, अरविंद काम्बोज, अशोक त्यागी, एसएसआई सुदेश कुमार, प्रीतम सैनी, प्रेमसिंह काम्बोज, मेघपाल सैनी, राकेश काम्बोज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरान्त सहकारी समिति परिसर में चेयरमैन कृष्ण कुमार पुण्डीर ने सभापति प्रवेश काम्बोज को साथ लेकर वृक्षारोपण भी किया।
– सुनील चौधरी सहारनपुर
जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमैन का किसानों व व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
