लखनऊ । प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव परिवार जनों व चेलों को नही कार्यकर्ताओं को लड़ाना है।
लखनऊ लोकभवन में बजट सत्र की तैयारी हेतु आयोजित विधान मंडल की बैठक में विधायकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव हम सबको गंभीरता से लड़ना है और क्षेत्र के समीकरण व आरक्षण के आधार पर सभी का समायोजन करते हुए प्रत्याशी तय करने है।
श्री स्वतन्त्र देव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के रिश्तेदारों, परिवार जनों व चेलों को चुनाव में प्रत्याशी नही बनाना है, बल्कि कार्यकर्ता को खड़ा कर उसे विजयी बनाना है ताकि प० दीन दयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर सके व कार्यकर्ता का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जाति वर्ग के लोगो को समायोजित कर आपसी सौहार्द व सहमति से ही प्रत्याशी तय करने है ताकि 2022 में भाजपा को अधिक सशक्त हो सके।
– मन्थन चौधरी
