जिला अस्पताल मे बदल गए हालात, अब मरीज को गर्माहट का एहसास

बरेली। जिला अस्पताल मे ठंड से बेहाल मरीजों ने दर्द बयां किया तो अफसरों की नींद टूट गई। ठंड से बचाव को इमरजेंसी वार्ड मे रविवार को मरीजों को दो-दो कंबल थमा दिए गए। लेकिन शनिवार तक ऐसी स्थिति नही थी। अधिकांश मरीज अपने घरों से मंगाए हुई रजाई और कंबलों से ठंड से बचाव कर रहे थे। जिन मरीजों ने अतिरिक्त कंवल की मांग की। उन्हें भी दूसरा कंबल दिया गया। जिला अस्पताल के प्रभारी एडीएसआईसी डॉ. अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि मरीजों को कंबल, चादर और तकियों की कमी नही होनी चाहिए। दावा करते हुए कहा कि मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरों में भी सुविधाएं चाक चौबंद करवा दी गई हैं। यहां बेड पहले से ही डाले गए थे, लेकिन अब गद्दे और चादर भी रखवा दिए गए हैं। साथ ही तीमारदार सर्जिकल वार्ड जाकर अपनी एक आईडी दिखाकर कंबल ले सकते हैं। इस बाबत नोटिस भी चस्पा करवा दिया गया है। वही अधिकारियों के अनुसार सुबह से लेकर रात तक इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में उनके साथ आने वाले तीमारदारों का भी ठंड से बचाव हो, इसके लिए परिसर के बाहर अलाव भी जलवा जाएंगे। अलाव की लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को नगर निगम को पत्र भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *