जिला अस्पताल मे खांसी के सिरप की कमी, बुजुर्ग सांस की बीमारी व बच्चे डायरिया की चपेट मे

बरेली। कड़ाके की ठंड मे जहां बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही है तो वही बच्चे विंटर डायरिया और निमोनिया की चपेट मे आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी मे सोमवार को बुखार रोगियों के साथ सांस रोगियों की भी संख्या अधिक रही। इसके अलावा त्वचा और अन्य रोगों के भी मरीज पहुंचे। कुल 1132 नए रोगियों का पंजीकरण हुआ। ठंड के चलते जुकाम-बुखार व खांसी के मरीज बढ़ गए है लेकिन जिला अस्पताल समेत कई सीएचसी पर खांसी का सिरप ही नही है। कई मरीजों ने जिला अस्पताल के जनऔषधि केंद्र से खांसी का सिरप लिया। देहात की सीएचसी-पीएचसी पर भी खांसी के सिरप की कमी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। शीतलहर चलने के बाद भी सुबह करीब 9 बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखते हुए पर्चा काउंटर पर महिला सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती रही। पर्चा काउंटर पर मरीजों को आधा घंटा तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मरीजों में बुखार-सर्दी, जुकाम खांसी के साथ ही सीने में दर्द, जकड़न के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई के अनुसार ठंड में मरीज सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ, बेचैनी की शिकायत कर रहे है। इनमें बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वही बाल रोग विभाग की ओपीडी में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को बच्चा वार्ड में भर्ती हुए तीन बच्चों में विंटर डायरिया के लक्षण मिले है। शनिवार तक जहां वार्ड में महज 5 बच्चे भर्ती थे, वहीं सोमवार को ये संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। जिनमें 5 बच्चे डायरिया से ग्रसित है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *