बरेली। मरीजों को विभिन्न टेस्टों की सुविधाएं देने के लिए जिला अस्पताल में बनाई गई लैब में सामान्य ब्लड टेस्टों की रिपोर्ट के लिए भी 6-6 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि निजी लैब व अस्पतालों में वही टेस्ट रिपोर्ट 10 से 15 मिनट में मिल जाती है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में मरीजों को खून जांच रिपोर्ट के लिए 6 घंटे का इंतजार करना पड़ता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर नही मिलते। इसके कारण किसी भी मरीज का इलाज दूसरे दिन होता है। यह परेशानी एक सप्ताह से आई है जबसे मौसम ने करवटे लेना शुरू की है। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को होती है, जो दूरस्थ क्षेत्रों से आते है। दरअसल पैथोलॉजी लैब मे सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक ब्लड सैंपल लिया जाता है। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक रिपोर्ट दी जाती है। 3 बजे के बाद इस पैथोलॉजी को बंद कर दिया जाता है। रिपोर्ट 2 बजे के बाद मिलने के कारण मरीज डॉक्टर के पास पहुंचते है लेकिन 2 बजे के बाद डॉक्टरों की छुट्टी हो जाती है। इसके चलते संबंधित मरीज व उनके परिजन को दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ता है। इस अव्यवस्था के कारण मरीज व परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के पैथोलॉजी में सभी प्रकार के खून के लिए 6 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ता है। सामान्य खून जांच जैसे ब्लड ग्रुप, शुगर जांच के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। शुगर जांच के लिए कोई भी मरीज 8 से 2 बजे के बीच में जांच कराए तो उसे 2 बजे के बाद ही रिपोर्ट दिया जाता है।।
बरेली से कपिल यादव