बरेली। शहर का चौपुला चौराहा 75 दिन बंद होने की वजह से सुभाषनगर पुलिया पर जाम की समस्या बढ़ गई थी। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पुलिया से सुभाषनगर जाने वाले तीन पहिया और चार पहिया वाहन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पुलिया को चार और 3 पहिया वाहनों के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से पुलिया पर जाम की समस्या काफी हद तक राहत मिली है। गौरतलब है कि चौपुला पुल के निर्माण को लेकर सेतु निगम में 75 दिनों के लिए चौराहा पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिस वजह से शहर में बिहारीपुर के साथ-साथ सुभाषनगर की पुलिया पर भी काफी वाहन गुजर रहे हैं। चौराहा बंद होने के बाद से ही सुभाषनगर पुलिया पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सुभाषनगर पुलिया को चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए वनवे कर दिया है। पुलिया से सुभाषनगर जाने के लिए चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को रेलवे कॉलोनी से चौपुला पुल होते हुए बदायूं रोड से डायवर्ट किया गया है जबकि सुभाषनगर पुलिया से शहर में चार पहिया और तीन पहिया वाहन आ सकते है। पुलिया से कोई भी बड़ा वाहन सुभाषनगर के अंदर न जाए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश पांडे ने बताया कि सुभाष नगर पुलिया को वनवे करने से जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। सुभाष नगर पुलिया पर हर समय जाम की स्थिति से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में सुभाषनगर इंस्पेक्टर सुशील कुमार का कारनामा लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर रहा है। सुभाषनगर पुलिया से गुजरते समय इंस्पेक्टर दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद करवा देते हैं। मानो जैसे कोई बड़ा मंत्री या उच्च स्तरीय अधिकारी निकल रहा है। इस हरकत से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।।
बरेली से कपिल यादव